केंद्र ने पवार को जेड प्लस सुरक्षा दी
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने शरद पवार की सुरक्षा बढा दी है। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, जिसपर उन्होंने हैरानी जताई है। उन्होंने केंद्र के फैसले पर शक जताया है।
शरद ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिलने पर उनकी जासूसी होने का शक जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी प्राप्त करने का ये एक तरीका अच्छा है, क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। केंद्र ने पवार को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान कर दी है। पवार से जब सुरक्षा बढ़ाए जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस कदम के पीछे के कारण के बारे में पता नहीं है। शरद ने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद चूंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए मेरे बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक तरीका हो सकता है।
बता दें कि सीआरपीएफ के 55 जवानों की एक टीम को पवार के जेड प्लस सुरक्षा देगी। आधिकारिक सूत्रों ने पहले बताया था कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा एक खतरा आकलन समीक्षा ने पवार के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवर की सिफारिश की थी। शरद की पार्टी एनसीपी (एसपी) विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी शामिल हैं, जिसने राज्य में 48 सीटों में से 30 सीटें जीतकर लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, बीजेपी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को केवल 17 सीटें हासिल हुई थीं। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव