पौष अमावस्या पर स्नान और दान से होता है लाभ
इस साल की पहली अमावस्या 11 जनवरी दिन गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन पौष अमावस्या के स्नान और दान से लाभ होगा। इससे पुण्य लाभ होता है। वहीं नए साल में आपको अगर कुछ नकारात्मक संकेत मिल रहे हैं तो आपकी सतर्क हो जाना चाहिए। ये संकेत बताते हैं कि आपके पितर आपसे नाराज हैं। इसी कारण जीवन में बाधाएं आ रही हैं। ये तब होता है जब आप पितरों के लिए श्राद्ध नहीं करते हैं, उनके लिए दान, तर्पण आदि नहीं करते हैं तो वे अतृप्त रहते हैं। जो उनकी नाराजगी का कारण बनता है। इस वजह से पितृ दोष लगता है। ऐसे में आप अमावस्या पर दान पुण्य से पितरों को खुश कर सकते हैं।
पितरों के नाराज होने पर आती हैं ये बाधाएं।
पितर जब नाराज होते हैं तो विवाह में बाधा उत्पन्न होती है। शादी तय होते-होते रह जाती है, रिश्ता पक्का नहीं हो पाता है.
यदि आप कोई कार्य करने जा रहे हैं और बार-बार उसमें बाधा आने लगती है तो भी इसका कारण पितरों की नाराजगी हो सकती है। इसके अलावा
आपके परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगता है। इसक अलावा यदि आपको संतान सुख प्राप्त नहीं हो रहा। तो भी यह पितरों की नाराजगी का संकेत है। पितरों के नाराज होने से व्यक्ति को अचानक धन हानि हो सकती है। किया गया निवेश डूब सकता है. धन की कमी बनी रहती है.
पितरों को इस प्रकार प्रसन्न करें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध का विधान है। किसी योग्य पंडित की मदद से त्रिपिंडी श्राद्ध करना चाहिए। इसको कराने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में तरक्की होने लगती है। अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितरों को कुश और जल से तर्पण देना चाहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं. कहा जाता है कि बिना कुश के तर्पण देने से वे तृप्त नहीं होते हैं।

फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
दहशत के साए में वीरभानपुर, पुलिस की कड़ी कार्रवाई