बैंककर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, डिजिटल सेवाओं पर बढ़ेगा दबाव
भोपाल। मध्य प्रदेश के 40 हजार बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे. प्रदेश भर की 7 हजार बैंक ब्रांच में ताला लटका रहेगा. इससे बैंकिंग कार्यों में व्यवधान आएगा. आम लोगों को कई दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है. अनुमान जताया जा रहा है कि हड़ताल की वजह से एक ही दिन में लाखों-करोड़ों रुपये के कारोबार पर असर होगा।
बैंक कर्मचारी हड़ताल क्यों कर रहे हैं?
बैंक कर्मचारी 5 दिवसीय कार्य सप्ताह (Five Days Working Week) लागू करने की मांग रहे हैं. हफ्ते में केवल पांच दिन काम किया जाएगा और दो दिन अवकाश होगा।
मध्य प्रदेश के 40 हजार बैंक कर्मचारी केंद्र सरकार से फाइव डे वर्किंग सिस्टम को मंजूरी देने की मांग कर रहे हैं।
वर्तमान में पांच दिवसीय और छह दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है. पहले और तीसरे हफ्ते में 6 दिन और दूसरे एवं चौथे हफ्ते में 5 दिन काम करना होता है।
किन बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे?
मध्य प्रदेश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बुलाई है।
सरकारी, प्राइवेट, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
सरकारी क्षेत्र के 12 बैंक (बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), बैंक ऑफ इंडिया (BOI), बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), इंडियन ओवरसीज बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
ग्राहकों किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है?
मध्य प्रदेश में बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंक ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में देखने को मिलेगा।
बैंक हड़ताल की वजह से चेक क्लियर होने में दिक्कत आएगी. शाखाओं से जुड़े कामों पर भी असर पड़ेगा।
सामान्य लेन-देन और एटीएम से पैसे निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द