एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका अपनी भूमिका विचार करे: जापानी पीएम
वाशिंगटन । जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद को संबोधित किया और उनसे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव और विदेशों में अमेरिका की भूमिका को लेकर गहराते संदेह के बीच वैश्विक प्रतिबद्धताओं के महत्व पर विचार करने का आग्रह किया। किशिदा इन दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात के लिए वाशिंगटन में हैं।
उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस ने क्वाड समूह के प्रत्येक देश की मेजबानी का कार्यक्रम पूरा कर लिया है। क्वाड में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत शामिल हैं। क्वाड एक प्रकार की अनौपचारिक साझेदारी है जिसे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। किशिदा ने अमेरिकी संसद भवन में सांसदों को संबोधित करते हुए वैश्विक सुरक्षा के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और आश्वासन दिया कि जापान क्वाड का एक शक्तिशाली भागीदार है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े