अखिलेश का पलटवार सुब्रत पाठक के भारत-पाकिस्तान मैच वाले बयान पर
कन्नौज। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के भारत-पाकिस्तान के मैच की बात पर कहा, ''वह न बॉल फेंक पाएंगे, न मैच लड़ पाएंगे। पहली बॉल में समाजवादी छक्का मारेंगे।'' अखिलेश ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा का बैंड बज गया है। कारोबारियों से चंदा उगाही नहीं वसूली है। हिन्दुस्तान-पाकिस्तान की बातें कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा, राजनीति की शुरुआत में मै यहां आया था। जनेश्वर मिश्र, नेताजी, आजम खां ने मुझे यहां लड़ाया था। उन्होंने निर्णय लेकर मुझे कन्नौन सौंप दिया था। कन्नौज की जनता उससे बड़ा आशीर्वाद देकर इस बार भेजेगी। ये चुनाव नकारात्मक राजनीति खत्म करेगा। कन्नौज की पहचान, खुशबू, मोहब्बत व प्यार को लाएगा। खुशबू और आगे बढ़ाएंगे, कन्नौन के विकास, लोगों के सम्मान, इतिहास, कारोबार बढाने का काम करेंगे। यहां का विकास भाजपा ने रोका, क्योंकि वह काम समाजवादी ने कराए थे। भाजपा ने अपमानित किया है।
'सपा के पक्ष में रुझान है, कन्नौज क्रांति है'
अखिलेश ने कहा, कन्नौज की जनता का सेवक हूं। लोहिया जी को लड़ाया। समाजवादी सिंद्धान्तों को बढ़ाया। डॉ. बाबा साहब को बढ़ाया। नेताजी को चुना। समाजवादियों का गढ़, खासकर मेरा ये घर है। मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। विरोधी व भाजपा प्रत्याशी की भाषा बदली है, यही सपा के पक्ष में रुझान है। कन्नौज क्रांति है।
हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, वही किया: अखिलेश
देर से खुद की प्रत्याशिता पर कहा कि हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, वही किया। फिर कहा, पहले चुनाव में नेताजी लाए थे। हम नए थे। जनता ने सम्मान बढ़ाया इसलिए लगाव है। कन्नौज से हम कभी दूर नहीं हुए। सब रूठे आ जाएं, उनका स्वागत है।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे