कंगना रनौत के साथ रिलेशनशिप पर बोले अध्ययन सुमन
एक्टर शेखर सुमन संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में अपने बेटे अध्ययन सुमन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे. शेखर सुमन और अध्ययन सुमन इस वेब सीरीज के साथ लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी भी करेंगे. हाल ही में अध्ययन सुमन ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात की.
अध्ययन सुमन ने इंटरव्यू में कंगना रनौत का नाम लिए बिना कहा कि वह उस चैप्टर को बंद कर चुके हैं. अध्ययन ने कहा कि वह अपने अतीत को भूल चुके हैं और इसलिए इसके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहते हैं.
'मैं अतीत को भूल चुका हूं'
अध्ययन सुमन ने कहा, ''मैं उस शख्स के बारे में चर्चा या बात नहीं करना चाहता, जिसका आप जिक्र कर रहे हैं क्योंकि मैं अतीत को भूल गया हूं. यदि आप पूछ रहे हैं तो मैं आपको उत्तर दे रहा हूं, लेकिन मैंने इसे खत्म कर दिया है. जिंदगी बहुत आगे बढ़ चुकी है. यह तब की बात है, जब मैं 20 साल का था. अब मैं 36 साल का हूं.''
शेखर सुमन ने क्या था अपने बेटे के पिछले रिलेशनशिप के बारे में ?
अध्ययन सुमन का यह कमेंट उनके पिता शेखर सुमन द्वारा उसी इंटरव्यू में उनके बेटे के पिछले रिश्तों के बारे में पूछे जाने के बाद आई है. शेखर सुमन ने इस बारे में कहा था कि समय बदल गया है और दोनों व्यक्ति अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं. शेखर सुमन ने कहा था, ''पुरानी बातों को पकड़कर बैठना मुर्खता होगी. वे किस्सा खत्म हो गया, पूरा इतिहास खत्म हो गया. उनके बारे में बात करना बेकार है. वह एक अलग वक्त था, जब आप युवा थे. ऐसा होता है और फिर आप आगे बढ़ जाते हैं. जिंदगी आगे बढ़ती है, लोग आगे बढ़ते हैं, दुनिया आगे बढ़ती है.''
'मैंने बहुत कुछ वहां से सीखा है'
यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्यार में बदकिस्मत रहे हैं? अध्ययन सुमन ने कहा कि ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि भले ही उनका दिल कई बार टूटा हो, लेकिन यह उनके लिए बहुत अच्छा था. उन्होंने कहा, ''एक कलाकार के तौर पर मैं वास्तव में महसूस करता हूं कि मैंने बहुत कुछ वहां से सीखा है, इमोशनल रूप से अपनी जिंदगी में.''
अध्ययन सुमन ने बताया शादी का प्लान
इस बीच अध्ययन सुमन ने अपने शादी के प्लान के बारे में भी बात की और कहा कि वह अगले 2 सालों में सेटल हो जाएंगे. उन्होंने कहा, ''मैं अब 36 का हूं. मुझे लग रहा है कि जिंदगी एक ट्रैक पर आनी शुरू हो चुकी है.'' बता दें कि अध्ययन सुमन और कंगना रनौत की मुलाकात मोहित सूरी की फिल्म 'राज- द मिस्ट्री कॉन्टिन्यूस' के सेट पर 2008 में हुई थी. सेट पर हुई मुलाकात प्यार में बदल गई. लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं.

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर