शूटिंग के दौरान चोटिल हुए एक्टर विशाल पांडे
मुंबई । बिग बॉस ओटीटी 3 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके विशाल पांडे के साथ सेट पर हादसा हो गया है। इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर करते हुए विशाल ने लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा। शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि विशाल हास्पिटल बेड पर लेटे हैं। उनके हाथ में बड़ा-सा प्लास्टर लगा हुआ है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-दुर्घटनाएं सचमुच इंसान को हिला कर रख देती हैं। शूटिंग के दौरान मैंने गलती से शीशे से अपनी नसें काट लीं कुछ ऐसा जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी खासकर तब जब मैं वो कर रहा था जिसे मैं सबसे ज़्यादा प्यार करता हूं: एक्टिंग। दो ऑपरेशन्स के बाद मैं आज यहां हूं रुका हुआ, मजबूरन सब कुछ रोकने पर।
एक ऐसे इंसान के लिए जो अपने सपनों का शरीर, अपने सपनों का करियर पाने की राह पर है, यह वाकई सबसे अंधेरे दिनों में से एक है। डॉक्टर ने जो कहा उसने मेरी रूह तक हिला दी-मेरी नस, जो सीधे दिल तक जाती है बस कुछ सेंटीमीटर के फ़ासले पर बच गई। अगर नहीं बचती तो मेरा आधा शरीर लकवाग्रस्त हो सकता था।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ एक चमत्कार था जिसने मुझे बचा लिया। और मैं बस उन दुआओं के बारे में सोचता हूँ जो मुझे हर रोज़ अपने परिवार, दोस्तों और आप सब से मिलती हैं। और फिर भी… आप मुझे इन तस्वीरों में मुस्कुराते हुए देखेंगे। क्यों?क्योंकि जब मैं पूरी ताकत के साथ वापस आऊंगा तो मुझे कोई और कुछ नहीं रोक पाएगा। इस हालत में भी मैं नहीं रुकूँगा। यह छोटी-सी रुकावट मुझे परिभाषित नहीं करेगी, बल्कि मुझे और ताकतवर बनाएगी।

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, योगदान देने की बात कही
बंगाल राजनीति में बयानबाजी तेज, टीएमसी पर लोगों की जमीन हड़पने का आरोप
ईरान संकट के बीच भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, जल्द समाधान की मांग
लोकतंत्र के पर्व में शामिल हों युवा, पीएम मोदी ने किया ज्यादा मतदान का आग्रह
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा, ईरान का नया कदम; जहाजों की राह बदली
वैश्विक मंच पर भारत का कद ऊंचा, संयुक्त राष्ट्र ने सौंपी चार बड़ी जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव 2026: BJP का मास्टर प्लान तैयार, घोषणापत्र में क्या होगा खास?
चुनावी मैदान में उतरे नरेंद्र मोदी, रैली और रोड-शो से गरमाया माहौल