चाय के स्वाद ने जीता ग्लोबल दिल, FY25 में भारत से 26 करोड़ किलो निर्यात
व्यापार : भारत के चाय निर्यात में वृद्धि दर्ज हुई है। चार्य बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में भारत से चाय निर्यात पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2.85 प्रतिशत बढ़ा। देश का चाय निर्यात 250.73 मिलियन किलोग्राम से बढ़कर 257.88 मिलियन किलोग्राम (लगभग 26 करोड़ किलोग्राम ) हो गया है।
उत्तर भारत से निर्यात में हुई 8.15 प्रतिशत की वृद्धि
वित्त वर्ष 2025 के दौरान उत्तर भारत से निर्यात की मात्रा 161.20 मिलियन किलोग्राम तक पहुंच गई। यह वित्त वर्ष 2024 के 149.05 मिलियन किलोग्राम से 8.15 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी प्रकार, दक्षिण भारत से निर्यात 2025 में 4.92 प्रतिशत घटकर 96.68 मिलियन किलोग्राम रह गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 101.68 मिलियन किलोग्राम था।
चाय निर्यात का मूल्य 290.97 रुपये पहुंचा
वहीं प्रति किलोग्राम चाय निर्यात का मूल्य बढ़कर 290.97 रुपये हो गया। यह वित्त वर्ष 2024 के 258.30 रुपये से 12.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
चाय निर्यात में लगातार हो रही वृद्धि
कैलेंडर वर्ष जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान, चाय निर्यात की मात्रा 256.17 मिलियन किलोग्राम तक पहुंच गई। यह जनवरी से दिसंबर 2023 की पिछली अवधि से 10.57 प्रतिशत की वृद्धि है। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान उत्तर भारत से निर्यात 10.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 155.49 मिलियन किलोग्राम रहा। वहीं दक्षिण भारत से यह 11.02 प्रतिशत के साथ 100.68 मिलियन किलोग्राम रहा।

सड़क हादसे में गई राजनाथ सिंह के भतीजे की जान, शव दिल्ली लाया गया
कर्ज से बचने के लिए रचा मर्डर प्लान, पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
बंद या चालू? स्लॉटर हाउस पर निगमायुक्त को फैसला लेने का आदेश
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई सामने, शुरुआती आंकड़ों में मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
त्विषा प्रकरण में जांच की मांग तेज, परिवार ने कोर्ट से मांगी कानूनी सहायता वकीलों की भूमिका की पड़ताल
चार साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
BRICS सम्मेलन: टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा पर बनेगी साझा रणनीति