बाजार व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी का पैदल भ्रमण, पुलिस उपायुक्त ने किया निरीक्षण
स्टाफ रिपोर्टर
जहांगीराबाद। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-1 आशुतोष गुप्ता के निर्देशानुसार जोन अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को शाम के समय बाजार क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करने के आदेश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 15.10.25 को थाना प्रभारी जहांगीराबाद द्वारा समस्त बल के साथ बाजार व्यवस्था बनाए रखने हेतु पैदल भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया गया।
पुलिस उपायुक्त जोन-1 आशुतोष गुप्ता स्वयं एक्सटल चौराहे पर पहुंचे और औचक निरीक्षण कर बाजार व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में छाया मातम
CJP के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से मचा बवाल, कांग्रेस नाराज
हूती विद्रोहियों की नई सैन्य तैयारी, 1,200 मील मार करने वाली मिसाइल पर काम
राजनाथ सिंह का आरोप- युवाओं को मोहरा बना रही है कांग्रेस
फडणवीस बोले- MLC चुनाव में महायुति का होगा दबदबा, पांचों सीटें जीतने का दावा
देवास में नवरात्रि से पहले प्रशासन की सख्ती, माता टेकरी के पास हटाया अतिक्रमण
सड़क हादसे में युवक की मौत से मचा हड़कंप, चालक की तलाश में पुलिस