बालों के लिए जादुई है जोजोबा ऑयल: जानें इसके अनगिनत फायदे और सही इस्तेमाल का तरीका
हेयरऑयल सिर्फ बालों का रूखापन ही दूर नहीं करते, बल्कि ये बालों को नौरिश करने, उनकी ग्रोथ, स्कैल्प ड्राइनेस और रूसी दूर करने में भी मददगार होते हैं, इसलिए तेल चुनते समय ये सारी क्वॉलिटी पर गौर करना जरूरी है, लेकिन साथ ही साथ अपने बालों की क्वॉलिटी के बारे में जान लें।
अगर आपको किसी ने बालों की खूबसूरती और मजबूती बढ़ाने के लिए जोजोबा ऑयल इस्तेमाल करने की सलाह दी है, तो ऐसे ही इसे यूज न करने लग लग जाएं। वैसे तो इस ऑयल में सीबम के कई सारे गुण मौजूद होते हैं, जो बालों के लिए अच्छा होता है, लेकिन फिर भी किन समस्याओं में ये फायदेमंद होता है और कैसे अप्लाई करें, ये जान लें यहां।
किन लोगों के लिए है फ़ायदेमंद?
बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, साथ ही रूसी की भी बहुत प्रॉब्लम है, तो उन लोगों को इस तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके अलावा ड्राई स्कैल्प और डैमेज़ बालों की समस्या भी इस तेल को लगाने से दूर होती है।
कैसे करना चाहिए इसका इस्तेमाल?
बालों की चमक बढ़ाने में ये तेल बहुत असरदार है, तो इसके लिए हफ़्ते में कम से कम एक बार जरूर इसका इस्तेमाल करे। हथेलियों पर या एक छोटी कटोरी में ऑयल लें। बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और फिर स्कैल्प पर लगाएं। बाल धोने से पहले कम से कम एक घंटे पहले इसे अप्लाई कर लें। जल्द और अच्छे रिजल्ट्स के लिए रातभर लगाकर रखें। इसके अलावा आप अपने कंडीशनर में भी इसकी कुछ बूंदें मिला सकती हैं।
जोजोबा ऑयल के फ़ायदे
यह तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है और इसमें हीलिंग तत्व भी मौजूद होते हैं। नियमित तौर पर लगाने से बालों की चमक बढ़ती है। कर्ली बालों में तो इसका जरूर इस्तेमाल करना चाहिए, इससे उन्हें मैनेज करना आसान हो जाता है। एक और अच्छी बात है कि यह बालों की नई कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। साथ ही डैंड्रफ़ और झड़ते बालों से भी छुटकारा दिलाता है।

जिन हाथों में कभी बंदूक थीं, वही हाथ अब बनाएँगे गरीबों का आशियाना
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम उमरिया में कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का किया अवलोकन
चयनित अग्निवीरों एवं अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सम्मान
डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य में ई-रिक्शों के उपयोग से स्वच्छता दीदियों को होगी श्रम व समय की बचत : उद्योग मंत्री देवांगन
उद्योग मंत्री ने किया ऑक्सीजोन विकास कार्याे का लोकार्पण
दीक्षारम्भ; भारत की समृद्ध प्राचीन ज्ञान परम्परा है : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
अमरकंटक और सतपुड़ा ताप विद्युत परियोजना की 660-660 मेगावॉट की नई यूनिट स्थापना की किक-आफ बैठक हुई
विराट कोहली को मिली 15 साल बाद टीम में जगह, क्रिकेट फैन्स के लिए खुशखबरी