एलोवेरा से पाएं साफ और ग्लोइंग स्किन, झाइयों का होगा सफाया
एलोवेरा सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खास बात ये है कि चेहरे की झाइयों को दूर करने में एलोवेरा का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। एलोवेरा में पाए जाने वाले गुण झाइयों से लड़ने में मदद करते हैं।
क्यों होती हौ झाइयों की समस्या
शरीर में खून की कमी, जरूरी पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल असंतुलन के चलते चेहरे पर झाइयां आ जाती हैं। इसके साथ ही धूप में बुत अधिक समय बिताना, त्वचा संबंधी कोई एलर्जी और आनुवांशिकी भी इसके प्रमुख कारण हैं।
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है एलोवेरा
दरअसल, एलोवेरा कई औषधीय गुणों से भरा होता है। उसमें एंटीऑक्सीडेंट, हाइड्रेटिंग गुण, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। त्वचा के दाग-धब्बे, टैनिंग, पिगमेंटेशन और झाइयों से छुटकारा पाने के लिए भी यह एक रामबाण औषधि है।
झाइयों को परमानेंट दूर करता है एलोवेरा
आपने देखा होगा कि चेहरे की झाइयां देखने में काफी भद्दी लगती हैं, जिससे यह आपकी खूबसूरती को खराब करती हैं। लोग इनसे निपटने के लिए महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं, जिनका असर एक वक्त के बाद खत्म हो जाता है, ऐसे में एलोवेरा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, जो झाइयों की समस्या का परमानेंट दूर करता है।
एलोवेरा से झाइयां कैसे हटाएं? जानें इस्तेमाल का तरीका
सबसे पहले एक बर्तन में एलोवेरा जेल या पल्प लेना है।
अब उसमें नींबू के रस के 1-2 चम्मच मिलाना है।
आप इसमें गुलाब जल मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
हफ्ते में 3 बार चेहरे पर इस मिश्रण का प्रयोग करने करें।
ऐसा करने से आपको झाइयों से जल्द छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम उमरिया में कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का किया अवलोकन
चयनित अग्निवीरों एवं अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सम्मान
डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य में ई-रिक्शों के उपयोग से स्वच्छता दीदियों को होगी श्रम व समय की बचत : उद्योग मंत्री देवांगन
उद्योग मंत्री ने किया ऑक्सीजोन विकास कार्याे का लोकार्पण
दीक्षारम्भ; भारत की समृद्ध प्राचीन ज्ञान परम्परा है : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
अमरकंटक और सतपुड़ा ताप विद्युत परियोजना की 660-660 मेगावॉट की नई यूनिट स्थापना की किक-आफ बैठक हुई
विराट कोहली को मिली 15 साल बाद टीम में जगह, क्रिकेट फैन्स के लिए खुशखबरी
प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के लिये करें सभी समन्वित प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव