सोशल मीडिया वॉर में आमने-सामने आए विनेश फोगाट और बृजभूषण
गोंडा: विनेश फोगाट और बृजभूषण के बीच 'शायरी' की जंग, कुश्ती संघ ने दी निलंबन की चेतावनी
गोंडा/नंदिनी नगर: भारतीय कुश्ती जगत में चल रहा विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर गरमा गया है। नंदिनी नगर में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता के बीच पहलवान विनेश फोगाट और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच 'शायरी' के जरिए जुबानी तीर चल रहे हैं।
इशारों-इशारों में मुकाबला विवाद की शुरुआत पहलवान विनेश फोगाट की एक भावुक पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष और आत्मसम्मान को लेकर लिखा, ‘जिंदगी फंसी है किसी मझधार में, जमाना ढूंढ़ता है खामी मेरे किरदार में...।’ विनेश के इस पोस्ट को उनके समर्थकों ने गोंडा में जारी प्रतियोगिता से जोड़कर देखा।
इसके जवाब में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाला। उन्होंने जवाबी शेर लिखते हुए कहा, ‘शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस शाख पर बैठे हो, वह टूट भी सकती है।’ हालांकि दोनों ने एक-दूसरे का नाम नहीं लिया, लेकिन खेल प्रेमियों के बीच इसे सीधा पलटवार माना जा रहा है।
कुश्ती संघ का कड़ा रुख इस बीच भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने विनेश फोगाट के खिलाफ कड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा:
-
प्रतिबंध की चेतावनी: यदि विनेश ने अनुशासनहीनता के नोटिस का समय पर जवाब नहीं दिया, तो उन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
-
सुरक्षा का भरोसा: संजय सिंह का कहना है कि विनेश को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूरी सुरक्षा और व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वह हर बात पर आरोप लगाने की आदी हो गई हैं।
-
कुश्ती का भविष्य: उन्होंने कहा कि पिछले आंदोलनों से कुश्ती को नुकसान हुआ, लेकिन अब 2028 ओलंपिक की तैयारी शुरू हो चुकी है और भारत को 4-5 पदकों की उम्मीद है।
नंदिनी नगर में जुटान गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में हो रही इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों के करीब 600 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें 80 फीसदी खिलाड़ी हरियाणा से हैं। संजय सिंह ने बृजभूषण और विनेश के बीच चल रही शेरो-शायरी को उनका व्यक्तिगत मामला करार दिया।

भारत-ओमान गैस कनेक्शन: ₹40 हजार करोड़ का निवेश और ऊर्जा आत्मनिर्भरता
बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बेकाबू, स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
शिक्षा भर्ती प्रणाली में बड़ा बदलाव, विकेंद्रीकरण से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर
16 लाख परिवारों को सीधा लाभ, सरकार ने महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट गाउन में कान्स में छाईं आलिया भट्ट
‘वंदे मातरम’ पर शुभेंदु सरकार सख्त, सभी स्कूलों को पालन के निर्देश
BRICS समूह में आर्थिक ताकत का असली मालिक कौन?
आम उपभोक्ताओं को झटका, सांची दूध हुआ महंगा