श्रीलंका में ऊर्जा हब बनेगा भारत; पाइपलाइन लिंक से जुड़ेंगे दोनों पड़ोसी देश
कोलंबो: भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर उच्च स्तरीय वार्ता हुई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के अनुसार, इस बैठक का मुख्य केंद्र दोनों देशों के बीच प्रस्तावित तेल और गैस पाइपलाइन लिंक तथा त्रिकोमाली में ऊर्जा केंद्र परियोजना रही।
इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा:
उपराष्ट्रपति ने भारत की 'पड़ोसी प्रथम' (Neighbour First) नीति को दोहराते हुए विकास सहयोग पर बल दिया। बैठक में मछुआरों की समस्या, आवासीय परियोजनाओं और क्षेत्रीय स्थिरता पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
तमिल नेताओं से मुलाकात और आभार:
अपनी यात्रा के दौरान श्री राधाकृष्णन ने श्रीलंका के तमिल दलों के नेताओं से भी मुलाकात की। तमिल नेताओं ने चक्रवात 'दित्वाह' के बाद भारत सरकार द्वारा दिए गए 45 करोड़ डॉलर के राहत व पुनर्वास पैकेज के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

चारधाम यात्रा में जोश: केदारनाथ में 5 दिन में डेढ़ लाख भक्त
दिल्ली में पढ़ने वाले OBC छात्रों को 10 हजार की सहायता
छात्राओं ने पीएम से कहा—महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखें
IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज
IPL की भागदौड़ में भी रिश्तों को दी अहमियत, दिल्ली पहुंचे कोहली