नागरिकता विवाद पर कोर्ट की नजर, राहुल गांधी केस में आज अहम सुनवाई
लखनऊ|हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने न्यायालय से पूरक शपथपत्र दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने यह अनुरोध स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तारीख तय की है।
न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दाखिल याचिका पर बृहस्पतिवार को चैंबर में सुनवाई की।
याचिकाकर्ता ने 28 जनवरी 2026 को लखनऊ की विशेष एमपी/एमएलए अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग खारिज कर दी गई थी।

बंगाल चुनाव में जबरदस्त उत्साह, हिंसा के बावजूद 1 बजे तक 62.18% वोट
आतंक की साजिश पर सुरक्षाबलों का वार, श्रीनगर से 4 आरोपी गिरफ्तार
प्लेयर ऑफ द सीरीज का जलवा: एशेज के हीरो स्टार्क अब आईपीएल के मैदान पर दिखाएंगे अपनी तेजी
‘भुजिया किंग’ के निधन से खाली हुआ उद्योग का बड़ा स्थान
एम्स ऋषिकेश के मंच से उपराष्ट्रपति का संबोधन, देशभर की नजरें टिकीं
सम्राट-नीतीश की बैठकों के बीच कैबिनेट विस्तार तय? कई नाम रेस में