‘काले कारनामे’ का आरोप, उमंग सिंघार ने BJP पर साधा निशाना
भोपाल। दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता को खत्म कर करने के बाद मध्य प्रदेश मारजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एफडी घोटाले मामले में विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा हुई है जिसके बाद उनकी सदस्यता खत्म करने का निर्णय लिया गया. अब इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा पर शाजिश का आरोप लगा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान
राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म होने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा ‘जब मामला न्यायालय में है और अपील के लिए समय दिया गया है, तो फिर इतनी जल्दबाजी क्यों? दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती जी के मामले में आधी रात को विधानसभा सचिवालय खोलकर उनकी विधायकी समाप्त कर दी गई।’
पुराने मामलों को हवा देना भाजपा का काम-उमंग सिंघार
वह आगे कहते हैं कि ‘यह साफ है कि राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है कि विपक्ष के विधायकों को किसी भी तरह प्रक्रिया से बाहर किया जाए, चाहे वह दबाव हो, पुराने मामलों को हवा देना हो या फिर इस तरह की जल्दबाजी में कार्यवाही।’
27 साल पुराने मामले में हुई सजा
दरअसल, राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी. वहीं कोर्ट उन्हें जमानत भी दे दी थी और 60 दिनों में अपील दायर करने को कहा था. कोर्ट के फैसले के बाद कल देर रात भोपाल विधानसभा प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सचिवालय पहुंचे और राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी कर दिया।

भाजपा लोकतंत्र के सम्मान को दरकिनार कर रही है-उमंग सिंघार
उमंग सिंघार ने कहा कि लोकतंत्र में कानून और प्रक्रिया का सम्मान सर्वोपरि होता है, लेकिन भाजपा लगातार उसे दरकिनार कर सत्ता बचाने की कोशिश में लगी है. यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही की ओर बढ़ता कदम है. जो हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, उन्हें खुलकर राजनीतिक दुर्भावना और सत्ता का दुरुपयोग ही कहा जाएगा. लेकिन भाजपा यह याद रखे, यह श्री राहुल गांधी जी की कांग्रेस है. न कभी डरी है, न डरेगी. पूरी कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर स्तर पर, हर मंच पर, संवैधानिक और कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेगी।

राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़
सिस्टम बनाम सीएम: "जनता के पैसों का हुआ गलत इस्तेमाल", निलंबित आईएएस के दावों से सियासत गरमाई
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप