रसोईयां पाक कला प्रतियोगिता में इंदू, पूजा, पुष्पा ने मारी बाजी
बस्ती। जनपद स्तरीय रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन बीएसए कार्यालय के परिसर में रविवार को किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तथा जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित कुमार मिश्र द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्र का बुके और स्मृति देकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 14 ब्लॉक और नगरक्षेत्र के कुल 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचाार्य राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, प्रवक्ता गृह विज्ञान राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, प्रतिष्ठित होटल के एक कुक, स्वास्थ्य अधिकारी जिला महिला चिकित्सालय तथा राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरक्षेत्र बस्ती में पढ़ने वाले 20 बच्चे रहे। लॉटरी के माध्यम से प्रतियोगिता में बनाये जाने वाले व्यंजन का चयन निर्णायक समिति के बच्चो द्वारा किया गया, जिसमें समस्त रसोइयों को मौसमी सब्जी तथा सोयाबीन युक्त तहरी बनाना तय हुआ। समस्त निर्णायक मण्डल तथा बच्चों द्वारा भोजन को चखकर तथा बनाने के तरीके आदि के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। प्राथमिक विद्यालय बैड़ारी एहतमाली कुदरहा की इन्दू देवी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय गन्धरिया गजराज साऊंघाट की पूजा द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआलखनपुर कप्तानगंज की पुष्पा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार में 3500, द्वितीय पुरस्कार में 2500 तथा तृतीय पुरस्कार में 1500 रुपया और अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 300-300 रूपये प्रदान किये गये। सभी प्रतिभागियों को साथ में प्रमाण-पत्र तथा आवागमन भत्ता प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री राजेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय चौधरी, अनूप कुशवाहा, अर्पणा भरद्वाज, विनोद कुमार त्रिपाठी, अमृता सिंह, डा. सन्तोष कुमार मौर्य, स्वप्निल श्रीवास्तव, आलोक त्रिपाठी, सत्येन्द्र चन्द्र श्रीवास्तव, रविशंकर मिश्र, बब्बन पाण्डेय, उमाशंकर पाण्डेय, सन्तोष पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, प्रवीण श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, सिद्धान्त कुमार, वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, अनिल यादव, रामकृष्ण आदि उपस्थित रहे।

बाल-बाल बचे यात्री! डोंबिवली में खाली रैक उतरा और पनवेल में गिरी स्टेशन की लिफ्ट
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा: राजघाट से शुरू हुआ कूटनीतिक सफर
"बहनों के हक का हुआ चीरहरण"— संसद में बिल गिरने पर भोपाल से गरजे सीएम मोहन यादव
विराट-अनुष्का ने साधु-संतों संग की चर्चा, आध्यात्मिक बातचीत में लिया हिस्सा
श्रीलंका में ऊर्जा हब बनेगा भारत; पाइपलाइन लिंक से जुड़ेंगे दोनों पड़ोसी देश
जश्न की वेदी पर चढ़ी किसानों की मेहनत; भुलाथ में आतिशबाजी ने मचाई तबाही