होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
Holi Special Kesar Badam Milk: होली के दिन घर पर ठंडी या गर्म ड्रिंक जरूर बनती हैं. होली आने में कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में अगर आप अपने घर पर होली के दिन मिठाईयों के साथ क्रीमी फ्लेवर वाला ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो आप होली स्पेशल केसर-बादाम मिल्क ट्राई कर सकते हैं.
होली स्पेशल केसर-बादाम दूध बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
दूध 1 लीटर
बादाम – 10–12
केसर – 10–12 धागे
चीनी – स्वादानुसार
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
काजू/पिस्ता – सजाने के लिए
होली स्पेशल केसर-बादाम दूध बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप बादाम को रातभर या कम से कम 4–5 घंटे पानी में भिगो दें. भिगोने के बाद इसका छिलका आसानी से उतर लें. अब छिले हुए बादामों को मिक्सी में डालें, इसमें 2-3 चम्मच दूध मिलाएं और महीन पेस्ट बना लें|
एक गहरे बर्तन में दूध गर्म करें इसे धीमी आंच पर रखें. आप धीरे-धीरे दूध को उबलने दें. जब दूध से उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और दूध को 5–7 मिनट तक पकने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें|
अब उबलते हुए दूध में तैयार किया हुआ बादाम का पेस्ट धीरे-धीरे डालें. इसे लगातार चलाते रहें जिससे पेस्ट दूध में अच्छी तरह घुल जाए. इससे दूध का रंग हल्का क्रीमी हो जाएगा और खुशबू आने लगेगी|
अब केसर के धागों को 1–2 चम्मच गुनगुने दूध में 5 मिनट के लिए भिगो दें. फिर केसर को दूध वाले बर्तन में डाल दें. अब दूध को 2–3 मिनट और पकने दें|
फिर इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इलायची पाउडर डालकर इसे धीमी आंच पर 4–5 मिनट और पकाएं|
अब आप इसके ऊपर से कटे हुए काजू और पिस्ता डालकर 2 मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें|
अब आपका होली स्पेशल केसर-बादाम दूध पूरी तरह तैयार है. इसी तरह आप होली के दिन केसर-बादाम दूध तैयार कर सकते हैं|

रोड शो और जनसभाएं: बंगाल के चुनावी समर में नितिन नवीन ने झोंकी पूरी ताकत
क्वेटा ग्लैडिएटर्स पस्त: 255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 137 पर सिमटी टीम।
254 रनों का पहाड़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने बनाया सीजन का सबसे विशाल स्कोर।
संविधान और संघीय ढांचे की हुई जीत; जयराम रमेश ने विशेष सत्र के नतीजों को सराहा
आबकारी विभाग की बड़ी उपलब्धि, सभी शराब दुकानें सफलतापूर्वक संचालित
एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज: टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आई आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म।
बैंकों में कोहराम: ट्रेलर में दिखा कैसे एक लुटेरे ने हिला दी पूरी बैंकिंग व्यवस्था।