नई दवाओं के लॉन्च से घरेलू फार्मा सेक्टर को मिलेगी रफ्तार, अगले तीन साल में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद
घरेलू दवा बाजार में आने वाले तीन वर्षों में मजबूत वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसका मुख्य कारण नई दवाओं, खासकर GLP-1 आधारित दवाओं के लॉन्च को माना जा रहा है। सिस्टमैटिक्स रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का घरेलू फार्मास्युटिकल सेक्टर इस अवधि में उच्च सिंगल-डिजिट दर से बढ़ सकता है।रिपोर्ट के अनुसार, भारत के ब्रांडेड फॉर्मुलेशन बाजार में ग्रोथ GLP-1 दवाओं के बढ़ते उपयोग और लॉन्च से तेज होने की उम्मीद है। इससे उन भारतीय फार्मा कंपनियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, जिनकी घरेलू बाजार में मजबूत मौजूदगी है।हालांकि, रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि अमेरिकी जेनेरिक दवा कारोबार से होने वाली कमाई अधिकांश कंपनियों के लिए निकट भविष्य में स्थिर रह सकती है। इसके बावजूद घरेलू बाजार की मांग, नए उत्पादों की लॉन्चिंग और क्रॉनिक थेरेपी सेगमेंट की बढ़ती हिस्सेदारी भारतीय दवा कंपनियों की कुल वृद्धि को सहारा दे सकती है।

बाल-बाल बचे यात्री! डोंबिवली में खाली रैक उतरा और पनवेल में गिरी स्टेशन की लिफ्ट
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा: राजघाट से शुरू हुआ कूटनीतिक सफर
"बहनों के हक का हुआ चीरहरण"— संसद में बिल गिरने पर भोपाल से गरजे सीएम मोहन यादव
विराट-अनुष्का ने साधु-संतों संग की चर्चा, आध्यात्मिक बातचीत में लिया हिस्सा
श्रीलंका में ऊर्जा हब बनेगा भारत; पाइपलाइन लिंक से जुड़ेंगे दोनों पड़ोसी देश
जश्न की वेदी पर चढ़ी किसानों की मेहनत; भुलाथ में आतिशबाजी ने मचाई तबाही