10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
MP Board Exam: एमपी बोर्ड के 10वीं क्लास के एग्जाम शुक्रवार (13 फरवरी) से शुरू हो रहे हैं. प्रदेश के लगभग 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे. राज्य भर में 3000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. एग्जाम 6 मार्च 2026 तक चलेंगे. नकल रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है.
कितने बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा?
10वीं बोर्ड के एग्जाम सुबह 9 बजे शुरू होंगे. परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. इसके बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी. इसके बाद भी कोई विशेष परिस्थिति है तो सुबह 8.45 बजे तक ही एंट्री मिल सकती है. इसके बाद मेन गेट को लॉक कर दिया जाएगा. दसवीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर उर्दू का है. वहीं, आखिरी पेपर हिंदी का 6 मार्च 2026 को होगा.
छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?
- छात्रों को प्रवेश पत्र लेकर जाना अनिवार्य है.
- परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वर्जित हैं.
- छात्रों को निर्धारित स्थान पर बैठना होगा.
- नकल करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई हो सकती है, इसलिए अपने साथ किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री ले जाना मना है.
एग्जाम सेंटर्स की कड़ी निगरानी
- एग्जाम सेंटर्स की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन से की जाएगी.
- संवेदनशील परीक्षा केंद्र की मॉनिटरिंग भोपाल स्थित एमपी बोर्ड ऑफिस से होगी.
- परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी की जाएगी.
- पुलिस थाने से सेंटर्स तक प्रश्न पत्र पहुंचाने के दौरान वीडियोग्राफी की जाएगी.
- हर जिले में 4-4 स्क्वॉड टीम का गठन किया गया है, जो नकल को रोकने के लिए काम करेगी.
- परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक भीड़ लगाने पर प्रतिबंध रहेगा.
- संवेदनशील सेंटर्स के आसपास धारा 163 लागू होगी.

अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत