कंधमाल में मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए, एक महिला कैडर शामिल
कंधमाल । ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए हैं। इनमें एक महिला कैडर शामिल है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ रात बलिगुड़ा थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगल में हुई।
मारे गए दो पुरुष माओवादियों की पहचान सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्र कमेटी मेंबर बारी उर्फ राकेश और दलम सदस्य अमृत के रूप में हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ निवासी थे और इन पर कुल 23.65 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एक अन्य महिला माओवादी का शव गुरुवार सुबह मुठभेड़ स्थल के पास से बरामद किया। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है। सुरक्षा बलों की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल से एक रिवॉल्वर, एक .303 राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद हुआ है पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की एक मोबाइल टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान माओवादियों से मुठभेड़ हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

डिलिवरी के नाम पर कमाई का खेल, मातृत्व बना 54 हजार करोड़ का बाजार
MP में सोशल मीडिया पोस्ट बना मुद्दा, अमित शाह के खिलाफ FIR दर्ज
AAP से अलग हुए राघव चड्ढा, बोले—‘मेरे पास तीन विकल्प थे’
बायपास पर निर्माण कार्य बना जोखिम, प्रशासन ने दी जल्द पूरा करने की हिदायत
मुंबई में बड़ा हादसा, मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार स्कूटी से 3 लोगों की मौत
बंगाल चुनाव में केजरीवाल की एंट्री, ममता के समर्थन में दिया बड़ा बयान
मिडिल ईस्ट विवाद ने बढ़ाई BRICS की मुश्किलें, भारत ने फलस्तीन का किया समर्थन