जगदलपुर में आज यात्री ट्रेनें बंद, कोरापुट बना अंतिम स्टेशन; कई ट्रेनों का रूट बदला
जगदलपुर : में आज यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पूरे दिन के लिए सभी यात्री ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। किरंदुल-कोत्तावालसा रेलवे लाइन पर जगदलपुर से कुम्हार साडरा के बीच सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं, जिसके चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इस कारण आज जगदलपुर और दंतेवाड़ा की ओर कोई भी यात्री ट्रेन नहीं आएगी।
वाल्टेयर रेल मंडल के अनुसार, आज के दौरान सभी यात्री ट्रेनों का अंतिम स्टॉपेज कोरापुट रेलवे स्टेशन रहेगा। वहां से आगे की यात्रा रद्द की गई है। किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी आज कोरापुट से ही विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी।
इसके अलावा राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी, भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस और हीराखंड एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी केवल कोरापुट तक ही संचालित होंगी और वहीं से अपने मूल गंतव्य की ओर जाएंगी।
रेलवे ने जानकारी दी है कि अरकू–सिमलीगुड़ा सेक्शन में भी 13 और 15 दिसंबर को कार्य निर्धारित है। इन दिनों भी किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन कोरापुट से आगे नहीं चलेगी।
हालांकि, यात्री ट्रेनों पर रोक के बावजूद मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। किरंदुल–बचेली से NMDC प्रतिदिन 30 से अधिक मालगाड़ियों के माध्यम से कच्चा लोहा विशाखापट्टनम भेजता है, इसलिए उनकी आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने स्टेशन से संबंधित अपडेट अवश्य जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण