स्टेज लाइट से टकराए मोहित चौहान, अचानक हुए चोटिल, लोग रह गए दंग
भोपाल। मशहूर बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान भोपाल एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम में गाने गाते-गाते लड़खड़ाकर मंच पर ही गिर गए. जैसे ही मोहित चौहान मंच पर गिरे तो लोग उनकी ओर दौड़े और उन्हें उठाया. सिंगर बिल्कुल ठीक हैं. इस वीडियो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
भोपाल एम्स में सोमवार (8 दिसंबर) को वार्षिक फेस्ट रेटिना 8.0 के दौरान सिंगर मोहित चौहान लाइव परफॉर्म करते समय स्टेज पर गिर पड़े, जब वे अपना आखिरी गाना नादान परिंदे गा रहे थे. सिंगर का स्टेज पर रखे एक साउंड बॉक्स से पैर टकरा गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए. उनकी टीम ने तुरंत उन्हें उठाया. पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड का था. पास खड़े एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस की धड़कनें तेज हो गई थीं. इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों के बीच सन्नाटा छा गया था. बताते चलें कि गायक मोहित चौहान पूरी तरह ठीक हैं, उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद उन्होंने फिर से शो में गीत गाना जारी रखा।
रॉकस्टार, दिल्ली-6 जैसी फिल्मों के लिए गाना गया
सिंगर मोहित चौहान भारतीय संगीत जगत के मशहूर गायक हैं. मूल रूप से वे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. सिल्क रूट नाम के बैंड का हिस्सा भी हैं. चौहान को दो बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है. दिल्ली-6, तमाशा, रॉकस्टार जैसी फिल्मों के लिए गाना गाया. ‘कुन फाया कुन’, ‘मसकली’, ‘नादान परिंदे’, ‘मटरगश्ती’ और ‘फिर से उड़ चला’ जैसे दिल को छूने वाले गाने गाए हैं।

अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत