बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, ‘भाजपा के पास अच्छा मुद्दा है जिसे…’
नई दिल्ली । त्रिणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भाजपा (BJP) पर धर्म का इस्तेमाल कर वोटरों को उकसाने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के नेतृत्व और लोकप्रियता की जमकर प्रशंसा की। उनकी टिप्पणियां तब आईं जब शनिवार को बीजेपी ने सीएम बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर को मुसलमानों के ध्रुवीकरण करने की इजाजत दे रही हैं। हुमायूं ने आज सुबह मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए नींव रखी। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो सर्वधर्म समभाव में विश्वास करता हूं। आसनसोल भाईचारे का शहर है। यहां हर प्रदेश के लोग साथ रहते हैं।’
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘भाजपा के पास एक अच्छा मुद्दा है जिसे वे कभी भी उठा सकते हैं, जैसे धर्म की बात करना और लोगों को उकसाना। ममता बनर्जी एक बहुत लोकप्रिय और शक्तिशाली नेता हैं। भाजपा ने ममता बनर्जी को हराने के लिए कड़ी मेहनत की है।’ उत्तर 24 परगना में TMC विधायक निर्मल घोष ने इसी मुद्दे पर कहा कि मुख्यमंत्री सभी समुदायों के लिए समान दृष्टिकोण के साथ शासन करती हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री हर धर्म के लिए हैं। लोग ममता बनर्जी के साथ हैं। आप इसे 2026 में देख सकते हैं।
बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए रखी नींव
निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए नींव रखी। उन्होंने संवैधानिक अधिकार की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि वह कुछ गैरकानूनी नहीं कर रहे हैं। जैसे कोई मंदिर या चर्च बना सकता है, वैसे ही मैं भी मस्जिद बना सकता हूं। मुर्शिदाबाद में सभा को संबोधित करते हुए कबीर ने कहा, ‘मैं कुछ भी गैरसंवैधानिक नहीं कर रहा हूं। कोई भी मंदिर बना सकता है, कोई भी चर्च बना सकता है; मैं मस्जिद बनाऊंगा। कहा जा रहा है कि हम बाबरी मस्जिद नहीं बना सकते। यह कहीं भी लिखा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला दिया जो कहता है कि हिंदू लोगों ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया था। हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, यहां मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया। संविधान हमें मस्जिद बनाने की अनुमति देता है।’

आमिर खान बोले—कहानी पसंद आई तो जरूर करेंगे फिल्म
सिक्किम स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राज्य को मिले ₹4000 करोड़
दिल्ली में हाई अलर्ट, Salim Dola से पूछताछ जारी
दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका, सामने आईं पहली तस्वीरें
Bharat Kapoor के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर
Gujarat की राजनीति में नई हलचल, सपा की धमाकेदार एंट्री