महिला श्रमिकों की मुस्कान बनी मिनीमाता महतारी जतन योजना
रायपुर : श्रमिक हमारे समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिन पर विकास की इमारत खड़ी होती है। यही कारण हैं कि शासन द्वारा श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक हैं मिनीमाता महतारी जतन योजना, जिसने मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की महिला श्रमिकों के जीवन में खुशियों के रंग भर दिए हैं।
अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम ठाकुरबांधा निवासी श्रीमती ललिता चंद्रवंशी श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। हाल ही में उन्हें इस योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि महिला श्रमिकों को मातृत्व अवधि के दौरान आर्थिक सहयोग और सुरक्षा देने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। योजना अंतर्गत मंडल में कम से कम एक वर्ष से पंजीकृत महिला श्रमिक को बच्चे के जन्म के 90 दिनों के भीतर आवेदन करने पर यह लाभ प्राप्त होता है। ललिता चंद्रवंशी ने बताया कि इस राशि से उन्हें नवजात की देखभाल और आवश्यक खर्चों में काफी सहूलियत मिली है।
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य सतत् रूप से पंजीयन शिवरों के माध्यम से किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उनके जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाना है।

सिर्फ आस्था नहीं, पूर्ण विज्ञान है तुलसी पूजन; घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु
धन संकट से लेकर मानसिक तनाव तक—हर बाधा को दूर करने में सक्षम हैं ये 5 शक्तिशाली यंत्र
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल