सेंट थरेसा गर्ल्स स्कूल, पिपलानी में रक्तदान शिविर का आयोजन
भोपाल। वार्षिक विद्यालय प्रदर्शनी के अवसर पर सेंट थरेसा गर्ल्स स्कूल, पिपलानी, भोपाल में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर शांता ने शिविर का उद्घाटन करते हुए स्वयं रक्तदान किया और समाज को प्रेरक संदेश दिया।

अभिभावकों, शिक्षकों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता और सेवा की भावना का परिचय दिया।
डॉ. ओ. पी. श्रीवास्तव एवं रेड क्रॉस ब्लड बैंक टीम ने अपने सहयोग और मार्गदर्शन से शिविर को सफल बनाया।
यह आयोजन रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

तिलक को लेकर विवादित बयान, मुबारिक पर गंभीर आरोप
एमपी हादसे पर सीएम की प्रतिक्रिया, परिजनों को आर्थिक सहायता का ऐलान
मध्य प्रदेश के बरगी में गंभीर चूक, सुरक्षा नियमों की उड़ाई गई धज्जियां
सियासी टकराव के बीच पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
गिरफ्तारी से बचाव: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत
महिला आरक्षण मुद्दे पर सदन गरमाया, विपक्ष ने किया बहिर्गमन
पहचान बदलकर फरार था ड्रग माफिया, तुर्किये में ‘हमजा’ नाम से रह रहा था