अखिलेश यादव का वार: ‘भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन गया उत्तराखंड’
लखनऊ। उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वहां की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। सपा प्रमुख ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
सच तो यह है कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बना दिया गया है। प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची है। बिना विशेषज्ञों के परामर्श और सघन सर्वेक्षण के लागू परियोजनाएं, आपदा का कारण बन रही है। विज्ञापनों और बयानों पर ही सरकार चल रही है।
विवार को उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष हो जाएंगे। शनिवार को जारी संदेश में सपा प्रमुख ने उत्तराखंडवासियों को बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गठन की नींव नेताजी मुलायम सिंह यादव ने डाली थी।
जनमत संग्रह कराया और अलग राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में उत्तराखंड राज्य के निर्माण का प्रस्ताव पास कराकर केंद्र सरकार को भेजा था। परंतु, 25 सालों में जनता को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। विकास के नाम पर अंधाधुंध जंगल कटान और अवैध खनन से उत्तराखंड भारी वर्षा, बादलों के फटने के अलावा भूस्खलन की समस्याओं से जूझ रहा है। बेरोजगारी चरम पर है।
सीमावर्ती 1796 गांव मानव विहीन हो गए। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। शिक्षा की दशा बदहाल है। उद्योग धंधों का अभाव है। उन्होंने कहा कि चार धाम की पवित्रता की लगातार उपेक्षा हो रही है।
तीर्थाटन को पर्यटन का नया रंग-रूप दिया जा रहा है। उद्योगपतियों को प्रश्रय देकर सुविधाओं के नाम पर कंक्रीट के जंगल उगाए जा रहे है। जनता को सामान्य नागरिक सुविधाएं भी सुलभ नहीं है। अब नई सोच से राज्य के समग्र विकास की आवश्यकता है।

बड़ी आग से हड़कंप, गौर ग्रीन एवेन्यू में राहत-बचाव कार्य जारी
राहत भी, पाबंदी भी! सोनम रघुवंशी को बेल, लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किल
इंदौर में रिश्वत लेते पकड़ा गया PWD अधिकारी, सस्पेंड कर भेजा ग्वालियर
CM मोहन यादव का इंदौर दौरा, जलूद में करेंगे सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन
तृणमूल बनाम भाजपा की सीधी लड़ाई, वोटिंग के बीच कड़ा मुकाबला
यूपी को मिली हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे शुरू
मां Durga की शक्ति का स्रोत क्या है? Devi Bhagavata Purana में जवाब