भारतीय मूल का अमेरिकी अधिकारी गिरफ्तार
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी विदेश विभाग के सीनियर एडवाइजर एश्ले टेलिस को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, उन पर देश की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखने और चीनी अधिकारियों से सीक्रेट मुलाकात का आरोप है। 64 साल के टेलिस के वर्जीनिया वाले घर से एफबीआई को 1,000 से ज्यादा पेज के सीक्रेट दस्तावेज मिले हैं। अगर वे दोषी पाए गए तो 10 साल जेल और 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए) का जुर्माना हो सकता है। टेलिस की सुनवाई वर्जीनिया कोर्ट में होगी। उन्हें जमानत मिलने की संभावना कम है, क्योंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।

जबलपुर में हाई अलर्ट, सीएम दौरे को लेकर प्रशासन तैयार
Tejashwi Yadav बोले- बिहार का नाम बदल दे भाजपा
होर्मुज बंद, समुद्री व्यापार प्रभावित, अब जमीन से हो रही आपूर्ति
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR अपील खारिज की
बीजेपी का पंजाब फोकस बढ़ा, AAP को घेरने की रणनीति तेज
GT vs RCB: भुवनेश्वर बोले—“रिकॉर्ड नहीं, जीत मायने रखती है”
कुकिंग टिप्स: इन 5 डिश में सबसे ज्यादा लगती है गैस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका? दल-बदल की अटकलें तेज