सोशल मीडिया पर वायरल हुई बहन की तस्वीर, फरारी खरीदने वाले अभिषेक की संपत्ति बनी चर्चा का विषय
नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सुपरस्टार है. मैच दर मैच ना सिर्फ उनका खेल निखर रहा है बल्कि उसका असर उनके बैंक बेलेंस पर भी दिख रहा है. अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ बढ़ रही है. और, अब तो उन्होंने फरारी भी खरीद ली है.
अभिषके शर्मा ने काले रंग की फरारी कार खरीदी है, रिपोर्ट के मुताबिक भारत में जिसकी कीमत साढ़े 3 करोड़ रुपये से लेकर साढ़े 7 करोड़ रुपये तक बताई जाती है.
अब जिसकी खरीदी कार की कीमत ही इतनी ज्यादा हो, उसकी नेटवर्थ कितनी होगी? मतलब फरारी खरीदने वाले अभिषेक शर्मा कितने अमीर हो सकते हैं.?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा की साल 2025 में नेटवर्थ 12 से 15 करोड़ रुपये आंकी गई हैं. बेशक, टीम इंडिया के कई दूसरे खिलाड़ियों जितनी नेटवर्थ अभिषेक शर्मा की अभी नहीं है, लेकिन आने वाले समय में उनकी नेटवर्थ में भारी इजाफा दिख सकता है.
इस बीच उनकी बहन कोमल शर्मा ने फरारी कार के साथ अपने भाई की तस्वीर शेयर की, खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में जो लिखा है, उससे साफ है कि उन्हें अपने भाई की कामयाबी से फूले नहीं समा रहीं.

60 दिन नियम को लेकर अमेरिका में बहस तेज, ईरान युद्ध बना वजह
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ स्क्रीनिंग में फैशन का धमाका, रेड लुक्स ने लूटी महफिल
प्री-मानसून का कहर: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
मई में फिर भरेंगे खाते, लाड़ली बहना योजना की नई किस्त तैयार
राकेश रोशन ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- कितना बड़ा हो गया!
ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान, जवाब में तेहरान की सख्त धमकी
जबलपुर हादसा बना लापरवाही की मिसाल, तेज आंधी में भी नहीं रोका गया क्रूज