मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों की उम्मीद
आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी. मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे से होने वाली इस बैठक में धान खरीदी की नीति को मंजूरी दी जा सकती है. नीति की मंजूरी मिलने के साथ ही धान खरीदी की तिथि भी सामने आ जाएगी.
बैठक में राज्योत्सव व धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव
इसके साथ ही सरकार किस मूल्य पर धान की खरीदी करेगी, यह भी स्पष्ट हो जाएगा. वहीं इस बार भी धान की खरीदी 15 नवम्बर से शुरू होने की जानकारी मिल रही है. इसके अलावा बैठक में राज्योत्सव को ध्यान में रखकर भी कई नई योजनाओं पर चर्चा होगी. जहां PM नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को इन नई योजना की घोषणा या फिर शुभारंभ कर सकते हैं.
गाय को ‘राजमाता’ बनाने की पहल पर फैसला
प्रदेश में लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि गाय को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ‘राजमाता’ घोषित किया जाए। इस मुद्दे पर चर्चा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उनकी सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है. माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है.
धीरेंद्र शास्त्री ने रखी थी मांग
बता दें कि राजधानी रायपुर में आयोजित बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की पांच दिवसीय रामकथा के दौरान मंच से यह मांग रखी गई थी कि गाय को छत्तीसगढ़ की ‘राजमाता’ घोषित किया जाए। इस दौरान मंच पर मौजूद CM विष्णुदेव साय ने भी सार्वजनिक रूप से कहा था कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी.

सिर्फ आस्था नहीं, पूर्ण विज्ञान है तुलसी पूजन; घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु
धन संकट से लेकर मानसिक तनाव तक—हर बाधा को दूर करने में सक्षम हैं ये 5 शक्तिशाली यंत्र
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल