खतरनाक कनेक्शन! वेस्टइंडीज से जुड़ा अंडरवर्ल्ड और रिंकू सिंह की सुरक्षा में सवाल
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने की खबर है. इस बारे में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है. मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह को धमकी देने का काम दाऊद इब्राहिम गैंग का काम है. उन्होंने ही इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को 3 धमकी भरे मैसेज भेजे थे. डी -कंपनी की ओर से मिली धमकी में रिंकू सिंह से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. बहरहाल, अब पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
रिंकू सिंह को धमकी, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
रिंकू सिंह हाल ही में एशिया कप खेलकर लौटे हैं. उन्हें वहां फाइनल में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने विजयी रन ठोका था. लेकिन, अब उन्हें लेकर मिली अंडरवर्ल्ड की धमकी जैसी सनसनीखेज खबर से खलबली मच गई है. रिंकू सिंह को धमकी देने के मामले में पुलिस ने जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक ने धमकी देने की बात कबूल भी कर ली है.
वेस्टइंडीज से ऐसे जुड़ा कनेक्शन
फिरौती मांगने वाले दोनों आरोपियों को वेस्टइंडीज से गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद है. बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज ने उन दोनों आरोपियों को 1 अगस्त को भारत को सौंपा था.
इन दोनों आरोपियों को पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से 10 करोड़ की फिरौती मांगने के एवज में पुलिस ने गिरफ्त में लिया था. पुलिस की पकड़ में आने के बाद दोनों आरोपियों में से एक ने बताया कि उन्होंने रिंकू सिंह को भी कॉल कर उनसे फिरौती मांगी थी.
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि जीशान सिद्दीकी को धमकी भरे मेल फिरौती को लेकर 19 से 21 अप्रैल के बीच आए थे. जबकि रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को फरवरी से अप्रैल के बीच फिरौती को लेकर 3 बार धमकी भरे संदेश आए.

सिर्फ आस्था नहीं, पूर्ण विज्ञान है तुलसी पूजन; घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु
धन संकट से लेकर मानसिक तनाव तक—हर बाधा को दूर करने में सक्षम हैं ये 5 शक्तिशाली यंत्र
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल