‘पिता का नाम लेना पड़ता तो नहीं होता डेब्यू’ – सलमान खान पर बोले पहली फिल्म के निर्देशक जेके बिहारी
मुंबई: आज सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। एक वक्त था जब उन्हें भी इंडस्ट्री में आने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। हाल ही में फिल्म निर्देशक जेके बिहारी ने बताया है कि अगर सलमान खान ने बताया होता कि वह सलीम खान के बेटे हैं तो उन्हें पहली फिल्म नहीं मिली होती। यह फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी (1988)' थी।
निर्देशक को सलमान के रूप में मिला अभिनेता
हाल ही में निर्देशक जेके बिहारी ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में कहा पूरी कास्ट तय होने के बावजूद, वह मुख्य किरदार के भाई के किरदार के लिए एक लड़के की तलाश में थे। उसी दौरान उनकी नजर सलमान खान पर पड़ी। निर्देशक अपने गैराज में बैठे थे, तभी उन्होंने सलमान को वहां से गुजरते देखा और वहीं उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपना अभिनेता मिल गया है। हालांकि, उन्हें नहीं पता था कि वह लेखक सलीम खान के बेटे हैं, वरना वह उन्हें फिल्म में नहीं लेते।
सलमान ने पिता का नाम नहीं लिया
जेके बिहारी ने कहा 'वह (सलमान खान) आए और मुझसे बात की और मैंने हां कह दिया। उन्होंने अपने पिता का नाम नहीं लिया। अगर उन्होंने अपने पिता का नाम लिया होता तो शायद मैं उन्हें कास्ट ही न करता।' जब उनसे इसकी वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा 'सलीम खान इतने बड़े लेखक थे और फिल्म में सलमान खान के लिए रोल बहुत छोटा था। यह कोई हीरो का रोल नहीं था।'
सलीम खान ने दिया रिएक्शन
जेके बिहारी ने बताया 'मुझे लगा कि अब जब उन्हें (सलमान खान) रोल का पता चल गया है, तो शायद वो मना कर दें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।' जब सलीम खान को पता चला कि सलमान खान 'बीवी हो तो ऐसी' में भूमिका निभाने वाले हैं, तो उन्होंने कहा 'तुम नए निर्देशक हो, वो भी नए हैं'
सलमान ने कम कीमत पर तीन फिल्में साइन कीं
जेके बिहारी ने आगे बताया कि सलमान खान ब्रेक पाने के लिए इतने उत्सुक थे कि उन्होंने निर्माताओं के साथ बहुत कम कीमत पर तीन फिल्मों का करार किया। एक साल बाद सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' में मुख्य भूमिका निभाई। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई