‘कांतारा’ का जलवा बरकरार! 4 दिन में रचा नया रिकॉर्ड, जानें किस फिल्म का क्या हाल रहा
मुंबई: ऋषभ शेट्टी की साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ काे लेकर दर्शकों में अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। वीकएंड पर इस फिल्म जमकर कमाई की है। कुल कलेक्शन भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। 200 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने महज चार दिन में कर ली है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चौथे दिन की कितनी कमाई
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चौथे दिन यानी रविवार को 61.5 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को भी इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये की कमाई थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 223.82 करोड़ रुपये हो चुका है। चार दिन में ही यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बजट 125 करोड़ रुपये बताया गया है। ऐसे में देखें तो फिल्म अपना बजट भी वसूल कर चुकी है।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन
जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रविवार को 7.75 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को भी फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 30 करोड़ रुपये ही हुआ है।
‘दे कॉल हिम ओजी’ की 11वें दिन की कमाई
पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ को सिनेमाघरों में 11 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने रविवार को 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। शनिवार को भी इस फिल्म ने 4.6 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। इसका कुल कलेक्शन 183 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘ओजी’ के मेकर्स का दावा है कि इसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली है।
'जॉली एलएलबी 3' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को भी सिनेमाघरों में 17 दिन हो चुके है। फिल्म ने रविवार को 2.20 करोड़ रुपये कमाए, वहीं शनिवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 108.10 करोड़ रुपये हो चुका है।

आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"