श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला और युवती की दबकर मौत, बच्चों समेत 18 घायल
मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुरैना (Morena) में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। दर्दनाक दुर्घटना में महिला और एक युवती की दबकर मौत हो गई। वहीं बच्चों समेत 18 लोग घायल हो गए। दरअसल, सबलगढ़ तहसील के रामपुर और विजयपुर तहसील के बरहा गांव के श्रद्धालु केला देवी के दर्शन कर ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान रामपुरथाना क्षेत्र के नंदापुरा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली में दबने से एक महिला और युवती की मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबलगढ़ में भर्ती कराया गया है। हादसे में करीब आधा दर्जन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद 4 लोगों को सबलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ग्वालियर रेफर किया गया है।

Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?