फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शाहरुख का जलवा, होस्ट बनकर लौटे किंग खान
मुंबई: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही फिल्मफेयर अवॉर्ड होस्ट करते हुए नजर आएंगे। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में 11 अक्तूबर को होगा। इस कार्यक्रम का हर पल ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि स्टेज पर शाहरुख खान होंगे।
होस्ट बनने पर बोले शाहरुख
फिल्मफेयर अवॉर्ड की मेजबानी करने को लेकर शाहरुख खान उत्साहित हैं। उन्होंने इस बारे में कहा 'पहली बार जब मैंने ब्लैक लेडी को अपने हाथों में लिया था, तब से लेकर इतने वर्षों में अपने साथियों और फैंस के साथ अनगिनत यादें साझा की हैं। यह प्यार, सिनेमा और जादू का एक सफर रहा है। 70वें साल सह-मेजबान के रूप में वापसी करना वाकई खास है। मैं वादा करता हूं कि हम इसे एक यादगार रात बनाएंगे। यह हंसी, पुरानी यादों और उन फिल्मों के जश्न से भरपूर होगी, जिन्हें हम सभी पसंद करते हैं।'

कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट सख्त, कहा- बिना सबूत नहीं हटाया जा सकता जज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल