राजा मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज, शिलांग पुलिस की दलीलों से कोर्ट सहमत
इंदौरः शहर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी जेल से छूटने की कोशिश कर रही है। उसने जमानत के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन शिलांग पुलिस की आपत्ति के बाद अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी। 17 सितंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुनाया। जानकारी के मुताबिक, शिलांग पुलिस ने हाल ही में 790 पेज का चालान पेश किया था। इसमें सोनम पर लगे आरोपों का जिक्र किया गया है। साथ ही सोनम के प्रेमी राज और उसके साथियों को आरोपी बनाया है। हालांकि इस हत्याकांड से जुड़े तीन अन्य आरोपी पहले ही जमानत पर बाहर आ चुके हैं। लेकिन सोनम की अर्जी को अदालत ने नामंजूर कर दिया।
सोनम पर पति की हत्या का आरोप
सोनम पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर हनीमून के दौरान ही पति की हत्या की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग पहुंचे। वहां से वे सोहरा गए। यहां 23 मई को राजा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि सोनम और राज ने पहले से योजना बनाकर धारदार हथियार से राजा की हत्या करवाई।
गहरी खाई में शव फेंका
राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद शव को खाई में फेंक दिया। दो जून के दिन सोहरा की गहरी खाई से राजा का शव बरामद किया गया। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी। सोनम ने बाद में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
तीन आरोपी जमानत पर हैं बाहर
पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य लोग हत्या के आरोप में जेल में हैं। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर सिंह पर सबूत मिटाने का आरोप है। फिलहाल ये तीनों जमानत पर बाहर हैं। 6 सितंबर को मेघालय पुलिस की एसआईटी ने 97 दिन की जांच के बाद 790 पन्नों की चार्जशीट शिलांग कोर्ट में पेश की थी।
सभी आरोपी को हो फांसी की सजा
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने नवभारत टाइम्स से कहा कि उनका पूरा परिवार चाहता है कि सोनम और राज कुशवाह समेत सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा की पहले गोविंद रघुवंशी कह रहा था कि यदि उसकी बहन दोषी पाई गई तो वह खुद उसे फांसी दिलवाएगा। लेकिन अब वह बदल रहा है और फोन तक नहीं उठा रहा।

राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता