टेस्ट में बेस्ट है चीज़ स्टफ्ड कैप्सिकम, घर पर बने इस स्पेशल स्नैक को खाकर बच्चे भी कहेंगे – “वाह क्या मजेदार डिश है!”
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 5-6 हरी या लाल शिमला मिर्च
- 150 ग्राम पनीर (घिसा हुआ)
- 100 ग्राम मोजेरेला चीज (घिसा हुआ)
- 1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच गरम मसाला
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल
विधि :
- सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर ऊपर का डंठल काट लें और अंदर के बीज निकाल लें, ताकि वह खोखली हो जाए।
- एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें मैश किया हुआ आलू, घिसा हुआ पनीर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें घिसा हुआ मोजेरेला चीज मिलाएं।
- इस मिश्रण को खोखली की हुई शिमला मिर्च में अच्छी तरह भरें।
- अब एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और भरी हुई शिमला मिर्च को उसमें रखें।
- पैन को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में शिमला मिर्च को पलटते रहें, ताकि वह चारों तरफ से अच्छी तरह पक जाए और उसका रंग सुनहरा हो जाए।
- जब शिमला मिर्च नरम हो जाए और चीज़ पिघलने लगे, तो गैस बंद कर दें।
- आपकी लाजवाब चीज स्टफ्ड कैप्सिकम तैयार है। इसे गर्मा-गर्म टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।

रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
जबलपुर में छात्रा की आत्महत्या से कोहराम; पुलिस तलाश रही मौत के सटीक कारण।
IPL 2026: गेंदबाजी में विविधता और बल्लेबाजी में दम, आरसीबी के लिए संकटमोचक बने क्रुणाल पांड्या।