न्याय की गुहार: अभ्यर्थियों ने कहा- ‘केशव चाचा हमें इंसाफ दो’
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में मंगलवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आवास घेरकर नारेबाजी की। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से अभ्यर्थी नाराज हैं। इसको लेकर वह डिप्टी सीएम के आवास के सामने धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। इस दौरान अभ्यर्थी 'केशव चाचा न्याय करो...' जैसे नारे लगाते रहे।
प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में अनियमितता हुई है। इस कारण आरक्षित वर्ग के हजारों अभ्यर्थी नौकरी पाने से वंचित रह गए। मामले की हाईकोर्ट में लंबी सुनवाई हुई। फैसला उनके पक्ष में आया। लेकिन, सरकार की लापरवाही के कारण उसका पालन नहीं हो सका। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी पक्ष रखने से पीछे हट रही है।

पहले खतरा माना, फिर भारत पर आरोप—कनाडा का दोहरा रुख?
‘भूत बंगला’ में तब्बू का किरदार घटा? डायरेक्टर ने दी सफाई
चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, TMC की मांग खारिज
राजनीति में हलचल: भ्रष्टाचार के आरोपों ने घेरा AAP सांसद को
कर्नाटक में H5N1 वायरस की दस्तक, मोरों की मौत के बाद अलर्ट
ससुराल में दामाद का खूनी खेल: साली की शादी में चली गोली, मचा हड़कंप
मंडप में चीख-पुकार: हर्ष फायरिंग ने छीनी मासूम की सांसें