एक्स बॉयफ्रेंड के कॉन्सर्ट में पहुंचीं हानिया आमिर, फैंस बोले— "पैचअप हो गया"
Hania Aamir-Asim Azhar Patch Up Rumours: पार्टी में साथ दिखे दोनों, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मुंबईI पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और सिंगर आसिम अजहर के कॉन्सर्ट में उनके गानों को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच दोनों के पैचअप की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वीडियो से उठे पैचअप के कयास
वायरल वीडियो एक पाकिस्तानी इवेंट का है, जहां आसिम स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे और हानिया उनके ठीक सामने खड़ी होकर गानों का मजा ले रही थीं। एक यूजर ने लिखा— "पैचअप हो गया भाई", तो दूसरे ने कहा— "अब तो साथ हो जाना चाहिए". कुछ फैंस ने हैरानी जताई कि 5 साल बाद दोनों फिर करीब आते दिख रहे हैं।
2020 में हुआ था ब्रेकअप
हानिया और आसिम का रिश्ता साल 2020 में खत्म हो गया था। इसके बाद हानिया का नाम बॉलीवुड सिंगर बादशाह से जोड़ा गया, जबकि आसिम ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरब से सगाई की, जो बाद में टूट गई।
वर्कफ्रंट पर हानिया आमिर
हाल ही में हानिया ने दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में