योगी आदित्यनाथ ने ANI को दिए इंटरव्यू में सपा, कांग्रेस और ओवैसी पर हमला बोला
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ ही AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि न इस्लाम खतरे में है और न मुसलमान, अगर कुछ खतरे में है तो इनके वोट बैंक की राजनीति. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के मुसलमानों को एक बात समझनी होगी कि जब तक हिंदू सुरक्षित हैं तब तक वे भी सुरक्षित हैं. हिंदू ट्रेडिशन सुरक्षित है तो उनकी भी सुरक्षा निहित है.
ओवैसी कहते हैं कि आपके राज में इस्लाम खतरे में हैं. आप उनके ट्राडितों को ख़त्म कर रहे हैं, इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुसलमान खतरे में नहीं है, इनके वोट बैंक की राजनीति खतरे में हैं. जिस दिन अपने पूर्वजों को भारतीय मुस्लमान समझ जायेगा, इन सबके बोरिया बिस्तर बंध जाएंगे. इसलिए अपने बोरिया बिस्तर को दुरुस्त रखने के लिए इस प्रकार के भड़काऊ बातों को कहते हैं. भारत के मुसलमानों को याद रखना होगा वे तभी सुरक्षित हैं जब हिंदू सुरक्षित है.
पाकिस्तान-बंगलदेश की सच्चाई भूल सकते हैं क्या?
हिंदू कहां खतरे में हैं? इस सवाल के जवाब पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कश्मीर के अंदर क्या हुआ था? अभी बांग्लादेश में क्या हो रहा है. पाकिस्तान में क्या हुआ? इस जवाब पर उनसे पूछा गया कि आप बांग्लादेश पाकिस्तान जाएंगे ? आप कहां-कहां जाएंगे? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में विभाजन से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत का ही हिस्सा था. ये इतिहास है और इस सच्चाई को आप झुठला नहीं सकते. इस सचाई को पूरा भारत जनता है. हम इस सच्चाई को कैसे भूल सकते हैं. क्या पाकिस्तान में हमारी हिंगलाज माता का मंदिर नहीं है? बांग्लादेश में ढाकेश्वरी माता का मंदिर नहीं है? क्या हम इसको भूल जाएंगे। तमाम ऐसे धर्मस्थल हैं जो आज भी वहां पड़े हुए हैं. हिन्दुओं के साथ वहां किस तरह का व्यवहार हुआ.
भारत में ही हिंदुओं का कर रहे विरोध
CAA कानून पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हिंदू आ चुके हैं, जो लोग इस्लाम खतरे की बात करते हैं उन लोगों ने यहां उन हिन्दुओं का भी विरोध किया. आप अनुमान करिए कि भारत में ही ये लोग हिन्दुओं का विरोध कर रहे हैं तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के अंदर क्या हाल हो रहे होंगे? इनकी मानसिकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हिन्दुओं के प्रति इनके दुराग्रह कितने खतरनाक हैं और कितने छोटे स्तर के हैं.

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप