सिंहस्थ को लेकर भाजपा विधायक अपनी ही सरकार पर हमलावर, किसानों को दिए जा रहे नोटिस पर सवाल
भोपाल: मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार और मंत्रियों को कटघरे में खड़ा करने में जुटे हैं। आलोट के बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन में सिंहस्थ के लिए किसानों को जमीन के लिए दिए जा रहे नोटिस के नाम पर सरकार पर सवाल उठाए थे। इसके लिए पार्टी ने उन्हें नोटिस भी जारी किया है। अब विधानसभा में ही बीजेपी के एक विधायक ने प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री को घेर लिया। विधायक रीति पाठक ने स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को नसीहत दे डाली. सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में सीधी की बीजेपी विधायक रीति पाठक स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मुखर हो गईं। उन्होंने सीधे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम राजेंद्र कुमार शुक्ला से बात की। विधायक रीति पाठक ने सीधी के जिला अस्पताल में खाली पदों के बहाने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए।
उन्होंने बताया कि सीधी में चिकित्सा विशेषज्ञों के 37 में से 25 और चिकित्स अधिकारियों के 26 में से 6 पद खाली हैं। विधायक ने पूछा कि ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं कैसे ठीक से चल सकती हैं! विधायक रीति पाठक ने बेबाकी से कहा कि स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस तरह उन्होंने रीवा के अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया है, वैसे ही उन्हें सीधी और पूरे प्रदेश के लिए भी प्रयास करना चाहिए। विधायक रीति पाठक के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम राजेंद्र कुमार शुक्ला ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पद भरते ही डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी. एनएचएम के जरिए भी सेवाएं दी जा रही हैं।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव