मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन 20 मार्च को
भोपाल : राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा 20 मार्च को प्रातः 10 बजे से नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेमिनार में सायं 5:45 बजे शामिल होंगे। सेमिनार में देश के विभिन्न प्रतिभागी भाग लेंगे। सेमिनार का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय आनंद दिवस पर किया जा रहा है, जिसका समापन 21 मार्च को होगा।
संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आशीष कुमार ने बताया कि दो दिवसीय सेमिनार के दौरान आनंद के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान एवं परिचर्चा सत्र आयोजित किये गये हैं। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में आनंद गतिविधियों से जुड़े संगठन और स्वयंसेवी सम्मिलित हो रहे है। सेमिनार में भारतीयता में आनंद के आयाम, दैनिक जीवन में निरंतर आनंद, भारतीय संस्कृति एवं आनंद, एक आनंदित समाज के लिये वैज्ञानिक अंर्तदृष्टि का समीकरण विषय पर पहले दिन प्रो. रजनीश अरोड़ा, स्वामी समर्पणानंद जी, डॉ. एन. रविचंद्रन, रिटायर्ड आईपीएस मुकेश जैन आदि के व्याख्यान भी होंगे। बच्चों में मानवीय मूल, आंतरिक आनंद की अनुभूति विषय पर भी परिचर्चा सत्र आयोजित किये जायेंगे।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा