प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकारी विभागों में 61,000 पदों पर जल्द होगी भर्ती, 5 साल में 2.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य के साथ CM मोहन का ऐलान
भोपाल/राजगढ़: मध्य प्रदेश में 61 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती भी शामिल है। 5 साल में ढाई लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य है, ताकि युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मिलें। शिक्षा क्षेत्र में भी 19,362 नियुक्तियां की जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान की व्यवस्था की जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ में जिला अस्पताल के नए भवन के लोकार्पण के दौरान सभा में ये बातें कहीं।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए
सीएम ने कहा, कांग्रेस सरकार ने परिवहन निगम समेत कई सुविधाएं बंद कर दी थीं। कांग्रेस ने कई तरह की नौकरियों और योजनाओं पर ताले लगा दिए थे, हम उन तालों को खोलने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा, राजगढ़ में 500 करोड़ रुपये के निवेश से विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान