मणिपुर पुलिस ने उत्तराखंड से तीन ठगों को किया गिरफ्तार, गृह मंत्री अमित शाह के बेटे बनकर मांगे चार करोड़
मणिपुर पुलिस ने तीन युवकों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे बनकर मणिपुर के कई विधायकों को फोन करने का आरोप है। आरोपियों ने विधायकों को सीएम बनाने के बदले चार करोड़ रुपये की मांग की थी। मणिपुर में बीते महीने एन बीरेन सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।
क्या है मामला
एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य के कई विधायकों को फोन आए, जिनमें फोन करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बताया और कहा कि अगर वे चार करोड़ रुपये दे दें तो उन्हें सीएम बनाया जा सकता है। जब पुलिस को इसकी शिकायत मिली तो जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद तीन आरोपियों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है और तीनों को इंफाल लाया गया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के निधौरी कलां निवासी उवैश अहमद, दिल्ली के गाजीपुर निवासी गौरव नाथ और प्रियांशु पंत के रूप में हुई है।
दो प्रतिबंधित संगठनों के 10 सदस्य पकड़े गए
मणिपुर के दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक अस्थायी कैंप से साथ लोगों को पकड़ा है। इन्हें इंफाल पश्चिम के तेरा उराक इलाके से पकड़ा गया है। संदिग्धों के पास से हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस संगठन से जुड़े दो और लोगों को इंफाल ईस्ट से खुरई चिंगाबम इलाके से पकड़ा। मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन प्रीपेक से जुड़े एक संदिग्ध को भी पकड़ा है। संदिग्ध मणिपुर के काकचिंग और बिष्णुपुर जिले में लोगों से वसूली करने में शामिल थे।

Washington DC घटना पर PM मोदी का बड़ा बयान, हिंसा के खिलाफ सख्त संदेश
‘धुरंधर’ के बाद राकेश बेदी का डांसिंग अवतार, फैंस हुए हैरान
बंगाल की सियासत में बड़ा ट्विस्ट, क्या महिला बनेगी अगली CM?
तमिलनाडु में बड़ा खेल: विजय को कांग्रेस का सपोर्ट, AIADMK में सेंध की तैयारी
संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल; साथ ही तमिलनाडु में TVK को कांग्रेस समर्थन की चर्चा
PIL पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘पैसा कमाने का माध्यम बन रही याचिकाएं’
Raipur में गोलीकांड से सनसनी, एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर