मॉरिशस में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, प्रधानमंत्री और मंत्री हुए मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस पहुंच चुके हैं और एयरपोर्ट पर काफी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी के इस यात्रा का मकसद भारत और मॉरिशस के द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करना और हिंद महासागर में भारत की मौजूदगी को और प्रभावशाली बनाना है।
दो दिवसीय दौरे पर गए पीएम मोदी
मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे से पहले पीएम मोदी ने बयान दिया था कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों की दोस्ती की नींव और मजबूत होगी। बता दें, मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण दिया था।
बुधवार को मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पीएम मोदी शामिल होंगे। इसके साथ ही भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी।
क्यों खास है पीएम मोदी का मॉरिशस दौरा?
पीएम मोदी का मॉरिशस का दौरा काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में और भी गहराई आने की उम्मीद है। साथ ही, पीएम मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
क्यों मॉरिशस को कहा जाता है मिनी इंडिया?
मॉरिशस को मिनी इंडिया भी कहा जाता है और इसके पीछे का कारण है, यहां कि संस्कृति, परंपरा और जनसंख्या का बड़ा हिस्सा भारतीय मूल का होना। भारत मॉरिशस का सबसे बड़ा व्यापारिक और विकास सहयोगी है। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
बता दें, मॉरिशस हिंद महासागर में स्थित एक महत्वपूर्ण देश है, जिसकी समुद्री सीमा रणनीतिक रूप से भारत के लिए बेहद अहम है। चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, भारत हिंद महासागर में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति