देश में 58वें और प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व पर डॉ. मोहन ने जताई प्रसन्नता, 10 मार्च को होगा शुभारंभ
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 मार्च को मध्य प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस ऐतिहासिक अवसर पर टाइगर रिजर्व में एक बाघ और एक बाघिन को छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टाइगर रिजर्व की 13 किलोमीटर लंबी पत्थर की सुरक्षा दीवार का भी लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माधव राष्ट्रीय उद्यान को देश के 58वें टाइगर रिजर्व और मध्य प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से वन्य जीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की यह बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माधव राष्ट्रीय उद्यान ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से बहुत समृद्ध है। टाइगर रिजर्व घोषित होने से वन्य जीव संरक्षण के लिए संयुक्त प्रयासों को और बल मिलेगा। शिवपुरी स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान अब प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है।
प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व बनने पर जताई खुशी
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किया कि वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर मिली है। भारत वन्यजीव विविधता और वन्यजीवों को संरक्षित करने वाली संस्कृति से धन्य है। हम अपने वन्यजीवों की रक्षा करने और निरंतर विकासशील ग्रह में जीवन को बनाए रखने में योगदान देने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे।
375 वर्ग किलोमीटर से अधिक में फैलाव
माधव टाइगर रिजर्व का आरक्षित वन क्षेत्र 32429.52 हेक्टेयर, संरक्षित वन क्षेत्र 2422.00 हेक्टेयर और राजस्व क्षेत्र 2671.824 हेक्टेयर है। इस प्रकार कुल क्षेत्रफल 37523.344 हेक्टेयर या 375.233 वर्ग किलोमीटर है।
अब बाघों की संख्या होगी 7
टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या 5 है। इसमें 2 नर और 3 मादा शामिल हैं। बाघिन ने 2 शावकों को जन्म दिया है, जिनकी उम्र करीब 8 से 9 महीने है। सोमवार 10 मार्च को दो और बाघों के निकलने के साथ ही टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या 7 हो जाएगी।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक