औरंगजेब मकबरे को हटाने की मांग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया सामने
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सभी को लगता है कि छत्रपति संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाया जाना चाहिए, लेकिन यह कानून के दायरे में किया जाना चाहिए। पिछली कांग्रेस सरकार ने इस स्थल को एएसआई के संरक्षण में दिया था। फडणवीस शनिवार रात यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और भाजपा के सतारा सांसद उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी। भोसले की मांग के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, "हम सभी यही चाहते हैं, लेकिन आपको इसे कानून के दायरे में करने की जरूरत है, क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। कुछ साल पहले, कांग्रेस के शासन के दौरान, इस स्थल को एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के संरक्षण में रखा गया था।"
सपा विधायक के बयान पर विवाद
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र विधायक अबू आसिम आजमी के मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ वाले बयान ने हाल ही में विवाद खड़ा कर दिया था। औरंगजेब की तारीफ वाले बयान के कारण आजमी को पिछले सप्ताह महाराष्ट्र विधानसभा से 26 मार्च को बजट सत्र के अंत तक निलंबित कर दिया गया था।
हालांकि, बाद में आजमी ने माफी मांगी और कहा कि अगर उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो उन्हें इसका खेद है। आजमी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, "मैं छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज, डॉ. बीआर अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, राजश्री शाहूजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की कल्पना भी नहीं कर सकता, लेकिन प्रशांत कोरटकर, राहुल सोलापुरकर ने उनके खिलाफ बोला है, उनके पास सुरक्षा है, मेरे बयान पर इतना हंगामा क्यों?"

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक