Champions Trophy 2025: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल, जाने मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
Champions Trophy 2025 Final: टीम इंडिया रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेलेगी. भारत का इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से सामना होगा. फैंस घर बैठे इस मुकाबले को देख सकेंगे. वे टीवी या मोबाइल फोन पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच लाइव देख सकेंगे. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. उसने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
भारतीय टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलेगी. एक खबर के मुताबिक भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए पिच चुन ली गई है. भारत और पाकिस्तान मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच को फाइनल के लिए भी चुना गया है. इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना दूसरी पारी के दौरान मुश्किल हो सकता है.
कब और कहां देख पाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच
भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच रविवार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले को जियो हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर लाइव देखा जा सकेगा. इसके साथ ही Tv पर भी मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स या स्पोर्ट्स 18 चैनल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. फाइनल मैच की कमेंट्री हिन्दी और इंग्लिश समेत कई भाषाओं में सुनी जा सकेगी.
भारत ने इन खिलाड़ियों ने अभी तक किया है दमदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं. कोहली ने 4 मैचों में 217 रन बनाए हैं. वहीं श्रेयस अय्यर ने 4 मैचों में 195 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने 157 रन बनाए हैं. अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो टीम के लिए मोहम्मद शमी टॉप पर हैं. शमी ने 4 मैचों में 8 विकेट झटके हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 2 मैचों में 7 विकेट झटके हैं.

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान