उद्योग भवन के सामने हुए किसी विवाद पर पिता-पुत्र ने खुलेआम फायरिंग की, आसपास के लोग लोग दहशत में, मौके पर पहुंची पुलिस
रायपुर: रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रविवार को हवाई फायरिंग की घटना से लोग दहशत में आ गए। उद्योग भवन के सामने हुए इस विवाद में पिता-पुत्र ने खुलेआम फायरिंग की। सूचना मिलते ही एसएसपी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की खबर मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एडिशनल एसपी लखन पटले, एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल और डीएसपी संजय सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू
पीड़ित मदनजीत सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत दर्ज होते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडे की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने चार घंटे में किया गिरफ्तार
पुलिस ने सुराग जुटाकर आरोपी जसपाल रंधावा और उसके पिता हरप्रीत सिंह उर्फ लाली सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है और फायरिंग के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
शहर में बढ़ती गोलीबारी की घटनाएं चिंता का विषय
हाल के दिनों में रायपुर में हवाई फायरिंग और अवैध हथियारों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
RBI के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव, नई रणनीति लागू
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
‘मिटाने चले थे सनातन, खुद मिट गए’—राजा भैया का सियासी तंज
शुभेंदु चाहते थे सिर्फ नंदीग्राम, लेकिन पार्टी ने बनाई अलग रणनीति
मध्य पूर्व संकट के बीच सोने की कीमतों में हल्की हलचल
7 Turtle बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार—वन्यजीवों की तस्करी का खुलासा
सैमसंग बायोलॉजिक्स में श्रमिक आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार