मैक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से व्यापारिक माहौल में बदलाव
वाशिंगटन। हाल के दिनों में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस कड़ी में आज यानी मंगलवार से इसकी शुरूआत हो रही है। अमेरिका आज से कनाडा और मेक्सिको पर तगड़ा टैरिफ लगाने जा रहा है।
इन दोनों देशों से अमेरिका आने वाले सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि 4 मार्च से कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लागू हो जाएंगे।
शेयर बाजार में खलबली
ट्रंप के टैरिफ वाले एलान के बाद से अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। ट्रंप के इस एलान के बाद अमेरिका के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।
वहीं, माना जा रहा है कि यूएस प्रेसिडेंट के इस फैसले से उत्तरी अमेरिका में ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ गई है। इसके साथ ही ट्रंप के इस फैसले के बाद मैक्सिको की करंसी पेसो और कनाडा की करंसी कनाडाई डॉलर में भी गिरावट देखने को मिली।
व्हाइट हाउस का बयान भी आया सामने
यूएस प्रेसिडेंट के टैरिफ वाले एलान के बाद व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है। इस बयान में कहा गया कि अमेरिका को टैरिफ लगाना ही होगा। अब लोगों को कार प्लांट और दूसरी चीजें अमेरिका में ही बनाना चाहिए। जिससे उन्हें किसी प्रकार के टैरिफ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
चीन पर ट्रंप का एक्शन
इतना ही नहीं गत दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने फेंटेनाइल (ड्रग) के बारे में बात की। उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि फेंटेनाइल की तस्करी पर रोक नहीं लगाई गई। इसलिए अब समझौते की कोई गुंजाइश बची नहीं है। ट्रंप ने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका चीन से फेंटेनाइल के शिपमेंट को रोकने में विफल रहा है। अब बीजिंग को दंडित करने के लिए सभी चीनी इंपोर्ट पर टैरिफ को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया जाएगा।

“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी
विजय की हार की खबर निकली अफवाह, फैन ने आवेश में उठाया कदम