सरकार का अनोखा कदम, एयरपोर्ट पर सिर्फ 20 रुपये में खाना उपलब्ध
UDAN: केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर UDAN यात्री कैफे का उद्घाटन किया. पहला UDAN यात्री कैफे पिछले साल दिसंबर में कोलकाता हवाई अड्डे पर खोला गया था. यात्रियों की भारी मांग के बाद इस पहल को अब पूरे देश में फैलाया जा रहा है. जल्द ही दिल्ली हवाई अड्डे पर भी UDAN यात्री कैफे की शुरुआत होगी.
टर्मिनल 2 का किया जा रहा है विस्तार
उन्होंने यह भी बताया कि टर्मिनल 2 का विस्तार किया जा रहा है. इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सेवाएं बेहतर की जा सके. इसके अलावा, टर्मिनल 1 और 4 के नवीनीकरण पर 75 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं. शहर की साइड की भीड़ को कम करने के लिए 19 करोड़ रुपये की लागत से एक ट्रैफिक फ्लो प्रबंधन सिस्टम लागू की जा रही है. वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त बग्गी सेवाएं, चाइल्ड केयर रूम, चिकित्सा सुविधाएं और आधुनिक लाउंज यात्रियों को आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध हैं.
ग्रीन एनर्जी से होगा लैस
चेन्नई हवाई अड्डा पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी पर चलता है. यहां 1.5 MW का सोलर पावर प्लांट है. यह पर्यावरण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. UDAN यात्री कैफे का मकसद हवाई यात्रा को आम आदमी के लिए सुलभ बनाना और हवाई अड्डे की सुविधाओं को आधुनिक बनाना है.
यात्री कैफे शुरू करने की प्रक्रिया में हैं. चेन्नई हवाई अड्डे पर यह कैफे T1 घरेलू टर्मिनल के प्री-चेक एरिया में स्थित होगा. यहां यात्रियों को स्वच्छ खाद्य सामग्री जैसे पानी की बोतल 10 रुपये, चाय 10 रुपये, कॉफी 20 रुपये, समोसा 20 रुपये और डे की मिठाई 20 रुपये में मिलेगी.
दूसरे हवाई अड्डों पर भी शुरू करने की तैयारी
कोलकाता हवाई अड्डे पर इसकी सफल शुरुआत के बाद यात्रियों की भारी मांग पर इसे अन्य हवाई अड्डों पर भी शुरू किया जा रहा है. कोलकाता के बाद हम दक्षिण प्रवेश द्वार चेन्नई हवाई अड्डे पर UDAN यात्री कैफे लेकर आए हैं. यह देश का पांचवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है. यहां हर साल 22 मिलियन से अधिक यात्री आते हैं. Digiyatra और Trusted Travel Program E-gates के साथ एक सहज डिजिटल यात्रा अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं.

‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला